Uncategorized

अवैध ईंट निर्माण और रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 9 लाख से ज्यादा ईंट की जब्ती

पाली एसडीएम के मार्गदर्शन में अवैध ईंट निर्माण पर लगातार की जा रही कार्यवाही

कोरबा। हरदीबाजार-दीपका एसईसीएल क्षेत्र की अधिग्रहण प्रक्रिया को सुरक्षित रखने तथा अवैध कब्जों और निर्माण कार्यों पर रोक लगाने प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। धारा 09 (अधिग्रहण प्रक्रिया) के प्रकाशन के बाद प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के नए निर्माण एवं व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू है।

Oplus_131072

इसके बावजूद हो रही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए प्रशासनिक टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
इसी क्रम में 27 दिसंबर 2025 को एसडीएम रोहित सिंह के निर्देशन में हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु एवं टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर अनीता राठौर के ईंट भट्ठे पर कार्रवाई करते हुए पाया कि बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ईंटों का निर्माण किया जा रहा था।

Oplus_131072

मौके से 30 हजार नग अवैध ईंटें जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
अधिकारियों ने बताया कि एसईसीएल दीपका क्षेत्र के लिए धारा 09 का प्रकाशन होने के बाद संबंधित भूमि पर किसी भी प्रकार का नया निर्माण, व्यावसायिक गतिविधि या संसाधनों का दोहन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा मुआवजे की आशंका या अवैध लाभ कमाने की नीयत से ईंट भट्टे संचालित किए जा रहे थे तथा नदी-नालों से अवैध रेत परिवहन कर निर्माण कार्यों में उपयोग किया जा रहा था।

Oplus_131072

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एवं अधिग्रहित भूमि की सुरक्षा के लिए संयुक्त टीम निरंतर क्षेत्र में निगरानी और छापेमारी कर रही है। इससे पूर्व हरदीबाजार और सुआभोड़ी क्षेत्र में 18 ईंट भट्टों पर कार्रवाई कर 9 लाख ईंटें जब्त की जा चुकी हैं। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि अवैध रेत और ईंट परिवहन में प्रयुक्त वाहनों जैसे जेसीबी एवं ट्रैक्टर को राजसात करने की प्रक्रिया और अधिक सख्ती के साथ लागू की जाएगी।

Oplus_131072

प्रशासन का संदेश है कि धारा 09 के प्रकाशन के बाद किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण, ईंट निर्माण अथवा रेत परिवहन कानूनी अपराध है और अधिग्रहण प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *