Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज: पत्नी की हत्या कर पति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

कोरबा। शहर के सिविल लाइन रामपुर थाना अंतर्गत घंटाघर के पास केसीसी कंप्यूटर कॉलेज के पीछे बस्ती में निवासरत पति-पत्नी में पत्नी की रक्तरंजित लाश एक कमरे में और दूसरे कमरे में पति की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। पति द्वारा पत्नी की हत्या कर आत्म्हत्या कर लिया गया है। मामले में सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है।