कड़ाके के ठंड के बीच बांझीबंद में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों व दर्शकों में जमकर उत्साह
कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बांझीबंद में जय ठाकुर देव कबड्डी प्रतियोगिता (सत्र 2025–26) का भव्य आयोजन 21 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच जारी तीन दिवसीय खेल महोत्सव को लेकर खिलाड़ियों के अलावा क्षेत्र के युवाओं, ग्रामीणों एवं कबड्डी प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह प्रतियोगिता ग्राम पंचायत बांझीबंद एवं स्थानीय आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता में क्षेत्र की नामी-गिरामी एवं मजबूत कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं, जिससे दर्शकों को रोमांचक, संघर्षपूर्ण और कौशल से भरपूर मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वर्तमान में प्रतियोगिता लगातार जारी है और दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में पहुंच रही है। कोरबा के अलावा कई अन्य जिलों से भी लोग कबड्डी प्रतियोगिता देखने पहुंच रहे हैं। अायोजकों ने नेशनल लेवल के प्रतियोगिता की तरह ही पूरी तैयारी करते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। किसी भी खिलाड़ी को चोट न पहुंचे, इसके लिए खेल मैदान के नीचे लगभग 2 इंच मोटी लेदर (गद्देदार परत) बिछाई गई है। इसके अलावा रेफरी, आयोजन समिति के सदस्य एवं स्वयंसेवक पूरे समय मैदान पर तैनात रहकर खेल की निगरानी कर रहे हैं, जिससे प्रतियोगिता सुरक्षित, अनुशासित और निष्पक्ष रूप से संचालित हो रही है। सोमवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान में जमकर भीड़ रही। जिससे उत्साह में तालियों की गूंज रही, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता रहा। वहीं मंगलवार को फाइनल मुकाबले के दौरान भी जमकर रोमांच रहेगा।

संरक्षक एवं सहयोगियों का योगदान
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में डॉ. पवन सिंह (जिला पंचायत अध्यक्ष), श्रीमती सुशीला कंवर (सरपंच), नरेंद्र सिंह कंवर, गंगा राम आयाम (उप सरपंच), छतर सिंह (जनपद सदस्य), प्रहलाद सिंह (पूर्व सरपंच), सनमान सिंह कंवर (रोजगार सहायक) सहित सुशील महंत, करन कैवर्त, अजंता कंवर, कुम्हार सिंह कंवर, राजकुमारी, प्रेम कुंवर, शकुन बाई, सुखवारो बाई, बंधन साय, शिव कुंवर, राम बाई, अरन सिंह, सफिन बाई, बुधवार सिंह एवं कृपाल सिंह तथा कृपाल सिंह कंवर (ग्राम सभा अध्यक्ष) का विशेष योगदान सराहनीय रहा है। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष असमेर साय, उपाध्यक्ष जटराम सिंह, कुशाल सिंह, बीर साय, सचिव पुनीराम यादव, विजय नाथ सिंह, सजन सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश राम, तीजराम, संतराम सजगता के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। वहीं कुम्हार सिंह, मनोहर दास, सनमान सिंह, खिलावन सिंह एवं मिट्ठू दास द्वारा शानदार तरीके से मंच संचालन किया जा रहा है।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के अधिक से अधिक कबड्डी प्रेमियों से प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। ग्राम पंचायत बांझीबंद एवं स्थानीय समिति पूरी तैयारी और अनुशासन के साथ इस खेल आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है।
आकर्षक इनाम राशि
🥇 प्रथम पुरस्कार: ₹10,001
🥈 द्वितीय पुरस्कार: ₹7,001
🥉 तृतीय पुरस्कार: ₹5,001
🏅 चतुर्थ पुरस्कार: ₹3,001


