छत्तीसगढ़ का बजट विकास के लिए अहम – महापौर संजू देवी राजपूत
कोरबा।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर कोरबा नगर की महापौर संजू देवी राजपूत ने इसे प्रदेश के विकास के लिए अहम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट जनकल्याण और अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पेश बजट में शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। महापौर ने कहा कि इससे नगर निगमों को मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता, पेयजल, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से कोरबा नगर के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
महापौर ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की दिशा में सकारात्मक पहल है।
यह बजट प्रदेश के विकास को नई मजबूती प्रदान करेगा।


