Uncategorized

भव्य होली मिलन समारोह कोरबा में उमड़ा जनसैलाब, “दिव्य श्री हनुमंत कथा” की तैयारियों को मिला जनसमर्थन

कोरबा। आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने वाली “दिव्य श्री हनुमंत कथा” के उपलक्ष्य में बुधवार को आशीर्वाद पॉइंट, कोरबा में भव्य होली मिलन समारोह उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोरबा शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, वरिष्ठ एवं सम्माननीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समारोह को और अधिक जीवंत बना दिया, जिससे पूरा परिसर होली के रंगों और धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर आया।

यह आयोजन अपना घर सेवा आश्रम परिवार, कोरबा के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी ने अपने विचार रखे और सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मंच पर सत्येंद्र दुबे, सुबोध सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, नरेंद्र देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक सौरभ दुबे की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है, वहीं आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण और सांस्कृतिक चेतना को और मजबूत करेगी।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक मंच संचालन अपना घर सेवा आश्रम के संस्थापक राणा मुखर्जी ने किया। उन्होंने अपनी सहज और रोचक शैली से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।

इस अवसर पर आयोजन समिति की प्रमुख जिम्मेदारियों की भी घोषणा की गई। कलश यात्रा संयोजिका के रूप में वैशाली रत्नपारखी को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सह संयोजिका के रूप में शीला सिंह, कविता सोनी और मोनिका अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया है।
दिव्य श्री हनुमंत कथा के लिए अध्यक्षता व कार्यक्रम प्रमुख पवन पुत्र भगवान हनुमानजी को समर्पित की गई है। वहीं कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह, कार्यक्रम सचिव डॉ. पवन सिंह, मुख्य संरक्षक जुड़ावन सिंह, संरक्षक मंडल प्रमुख सुबोध सिंह तथा मातृ शक्ति प्रमुख ऋतु चौरसिया को आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आयोजकों ने बताया कि आगामी कथा को भव्य रूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कृति, सेवा और मानवीय मूल्यों का संदेश प्रसारित किया जाएगा।
समारोह के अंत में आयोजकों ने जिले के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की कि वे आगामी “दिव्य श्री हनुमंत कथा” में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
होली के पावन पर्व पर आयोजित यह समारोह कोरबा में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समरसता का सुंदर उदाहरण बनकर लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *