बरपाली भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल की कमान प्रियाशु सिंह राणा को, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत बरपाली मंडल में प्रियाशु सिंह राणा को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
प्रियाशु सिंह राणा लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और युवा मोर्चा की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन ने उनकी सक्रियता, मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
बरपाली मड़वारानी क्षेत्र में प्रियाशु सिंह राणा की अच्छी पकड़ मानी जाती है और युवाओं के बीच भी उनकी सक्रिय पहचान है। और बताया जा रहा है क्षेत्र में हर सुख दुख में खड़े रहते है ऐसे में उन्हें मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने तथा संगठन के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत



