Uncategorized

सीईओ जिला पंचायत ने पीएम श्री विद्यालय का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण व सर्वसुविधायुक्त आदर्श विद्यालय बनाने के दिए निर्देश, छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बाकी मोगरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जर्जर शाला भवन को डिस्मेंटल कर गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना निर्माण करने तथा विद्यालय को पीएम श्री योजना के मानकों के अनुरूप आदर्श एवं सर्वसुविधायुक्त विद्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
सीईओ नाग ने विद्यालय के सभी कक्षों और परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। रिनोवेशन कार्य के तहत सुव्यवस्थित एवं आधुनिक अध्ययन कक्षों के निर्माण, बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय, कंप्यूटर कक्ष, सुविधायुक्त लाइब्रेरी, प्रार्थना शेड, किचन शेड, सायकल स्टैंड तथा हैंडवॉश प्लेटफार्म निर्माण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

साथ ही विद्यालय परिसर की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल का पुनर्निर्माण विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता से कराने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ नाग छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और पढ़ाई एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर नियमित अध्ययन करने तथा आगामी परीक्षाओं की तैयारी पूरी लगन से करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय में फुटबॉल एवं बास्केटबॉल के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा खेल मैदान विकसित करने की मांग रखी, जिस पर सीईओ ने आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ई-आरईएस अशोक जोगी, एसडीओ अनूप भार्गव, बीआरसी कटघोरा प्रहलाद साहू, सब इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *