कोरबा
नाले में दिखा महिला का शव…ऊपर पैर, नीचे दफन है बाकी हिस्सा, प्रशासनिक अनुमति के बाद होगी खुदाई
हत्या या आत्महत्या जानने में जुटी पुलिस टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट पहुंच रहे घटनास्थल

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के केन्हाडांड गांव के पास धोबनीनाला में आज सुबह नहाने पहुंचे लोगों ने पानी के ऊपर पैर देखा। नाखून पालिश देखकर नीचे महिला की लाश होने का पता चला। इसकी सूचना पसान पुलिस को दी गई। तब पसान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अविनाश सिंह स्टॉफ समेत घटनास्थल पर पहुंचे। जमीन में लाश दफन होने के चलते प्रशासनिक अनुमति मांगी जा रही है। अनुमति के बाद प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में नाला के नीचे खुदाई करते हुए लाश को बाहर निकाला जाएगा, साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जय वीरू न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक मामला हत्या का है या फिर कोई हादसा है इसकी जांच-पड़ताल के लिए पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया है।