Uncategorized

नेशनल हाईवे 130 पर ‘रफ्तार पर लगाम’: कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग में ओवरस्पीड पर सख्ती, पाली-बांगो रोड पर स्पीडोमीटर से निगरानी और सीधे ई-चालान

कोरबा। कोरबा जिले में नेशनल हाईवे क्रमांक 130 (कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग) पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अलग-अलग प्वाइंट पर स्पीडोमीटर (स्पीड गन) के जरिए वाहनों की रफ्तार पर नजर रखी जा रही है। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार पाए जाने पर सीधे ई-चालान जारी किया जा रहा है।
शुक्रवार को पाली-बांगो रोड पर ट्रैफिक पुलिस की टीम स्पीडोमीटर के साथ तैनात रही। इस मार्ग पर सामान्य और भारी वाहनों की आवाजाही 24 घंटे बनी रहती है। विशेषकर सुबह के समय कई वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते पाए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। हाल के दिनों में हाईवे पर हुई घटनाओं ने पुलिस अधिकारियों का ध्यान फिर से इस दिशा में केंद्रित किया है।
ट्रैफिक पुलिस के जवान संबंधित उपकरण के साथ विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहकर वाहनों की स्पीड मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया गया कि स्पीडोमीटर निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार होने पर स्वतः रीडिंग दर्ज करता है। इसके आधार पर संबंधित वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर और पते पर ई-चालान की प्रति भेज दी जाती है।
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जवाबदेह बनाना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
कोरबा जिले में एडिशनल एसपी लखन पटले और नीतिश ठाकुर के निर्देश पर ट्रैफिक का फील्ड अमला लगातार अभियान चलाकर ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण की दिशा में कार्य कर रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *