भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा में संगठन विस्तार: 18 मंडलों के नए अध्यक्ष घोषित, पहली बार महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी


कोरबा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में संगठन विस्तार के तहत मंडल अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी गई है। इस बार की सूची खास इसलिए भी है क्योंकि पहली बार दो महिलाओं को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन में महिला भागीदारी को नई मजबूती मिली है।
प्रदेश नेतृत्व की सहमति एवं जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की है।

जारी सूची के अनुसार जिले के कुल 18 मंडलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें कोरबा से सुखदेव सिंह संधू, कोसाबाड़ी से करण राजपाल, बालको से श्रीमती मनजीत कौर (महिला), सर्वमंगला नगर से रविंद्र सिंह, दर्री से तरन्नुम निशा (महिला), फरसवानी से मोहम्मद जाबीर मेमन, कुदमुरा से हारुन खान, गेवरा/गड़उपरोड़ा क्षेत्र से अरमान अली, करतला से सोहाराब खान, कटघोरा से गगन सिंह भामरा, दीपका से सोनू सरदार, बांकीमोंगरा से इंद्रजीत सिंह, हरदीबाजार से अब्दुल फहीम, चोटिया से नानक सिंह, पसान से विकास बड़ा, चैतमा से गुफ़रान खान, सिरमिना से यार खान तथा पाली से संजय छाबड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित होंगी। विशेष रूप से श्रीमती मनजीत कौर और तरन्नुम निशा को जिम्मेदारी दिए जाने से महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।


