खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग, गांव में सिर लेकर घूमता रहा आरोपी
कोरबा। जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सालिक राम यादव ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक (चेच) बाई की बेरहमी से हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने हैवानियत की हद पार करते हुए पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद वह कथित रूप से कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के पास कुछ देर तक रुका भी रहा। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है।
स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में आरोपी युवक के हाथ में एक धारदार हथियार और दूसरे हाथ में कटा हुआ सिर दिखाई देने


