Uncategorized

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में सम्मेलन सम्पन्न, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में भोला गोस्वामी का बढ़ता प्रभाव

पोड़ी उपरोड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश में पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बांगो रेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष भोला गोस्वामी ने किया।

सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा, पाली-तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज चौहान एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष असमेर सिंह पोर्ते विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष असमेर सिंह पोर्ते ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, आपसी तालमेल और बूथ स्तर की सक्रियता पर निर्भर करती है।
सम्मेलन में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष भावेश बनाफर, राधेश्याम, हीरा डहरिया, गणेश दास, राज लाल, बब्बू खान सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इधर, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक की राजनीति में भोला गोस्वामी का प्रभाव पहले से ही मजबूत माना जाता रहा है। लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर उन्होंने संगठन और जनता के बीच अपनी सशक्त पहचान बनाई है। अब कांग्रेस में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका वर्चस्व और अधिक मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय स्तर पर माना जा रहा है कि उनकी जमीनी पकड़, लगातार जनसंपर्क और संगठनात्मक सक्रियता के कारण ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में आयोजित हालिया बैठकों में कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी इस बात का संकेत है कि पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में उनका प्रभाव व्यापक है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में ब्लॉक की राजनीति में भोला गोस्वामी की भूमिका और अधिक निर्णायक हो सकती है। फिलहाल कांग्रेस संगठन में उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता चर्चा का विषय बनी

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *