Uncategorized

पाली महोत्सव का हुआ शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़…इस लिंक से देखें LIVE

कोरबा। महाशिवरात्रि के अवस पर कोरबा में पाली महोत्सव की शुरुआत हो गई है. छत्तीसगढ़ की संस्कृति को इस महोत्सव में दिखाया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के नामचीन स्थानीय कलाकारों के साथ ही देश के कई प्रसिद्ध कलाकार इस महोत्सव में शामिल हो रहे हैं. पाली में ऐतिहासिक विरासत के प्राचीन शिव मंदिर स्थित है. पाली महोत्सव से लोगों की भावनाएं विशेष तौर पर जुड़ी हुई है. कोरबा से यह 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. बताया जाता है कि इस शिव मंदिर का निर्माण 1200 साल पहले हुआ था. पाली को शिव मंदिर छत्तीसगढ़ और देश का प्राचीन धरोहर है. हर साल महाशिवरात्रि पर पाली महोत्सव का आयोजन होता है. इस वर्ष भी लोग इसका आनंद ले रहे हैं. आप भी इस लिंक से घर बैठे पाली महोत्सव को देख सकते हैं लाइव…

https://youtube.com/live/JymsIGhzDWE?feature=share

यूट्यूब पर लाइव देखने लिंक को सेलेक्ट करके ओपन करें…

https://youtube.com/live/JymsIGhzDWE?feature=share

https://www.youtube.com/live/JymsIGhzDWE?si=pIEJIOpgl3hxCI4J

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *