Uncategorized
उत्कृष्ट कार्य के लिए निरीक्षक दुर्गेश शर्मा लगातार दूसरे गणतंत्र दिवस पर हुए सम्मानित, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने दिया प्रशस्ति पत्र

छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। जिसमें पुलिस विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानेदारों में सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश शर्मा का चयन हुआ। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षक दुर्गेश शर्मा दुर्ग जिले से पहले कोरबा में पुलिस बल में पदस्थ रहते हुए सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रह चुके हैं। कोरबा में भी वे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित चुके हैं।
