NEET रद्द होने से निराश छात्रों को राहत: Physics Wallah कोरबा का बड़ा फैसला, 15 मई से RE-NEET 2026 के लिए फ्री क्लासेस और टेस्ट सीरीज़ शुरू

कोरबा।देशभर में NEET परीक्षा रद्द होने की खबर ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को गहरे मानसिक और भावनात्मक संकट में डाल दिया है। वर्षों की मेहनत और सपनों के बीच आई इस अप्रत्याशित स्थिति ने कई छात्रों का आत्मविश्वास कमजोर कर दिया है। खासकर कोरबा और आसपास के वे छात्र, जो डॉक्टर बनने के लक्ष्य के साथ दिल्ली, कोटा, रायपुर और बिलासपुर जैसे शहरों में रहकर तैयारी कर रहे थे, उनके लिए यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।
इसी परिस्थिति को देखते हुए Physics Wallah के अंतर्गत संचालित Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala, कोरबा ने छात्रों के समर्थन में एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। संस्थान 15 मई से RE-NEET 2026 के लिए पूरी तरह निःशुल्क क्लासेस एवं टेस्ट सीरीज़ शुरू करेगा, जिससे छात्रों की तैयारी किसी भी आर्थिक या मानसिक दबाव के कारण प्रभावित न हो।
संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा गया—
“हम समझते हैं कि इस समय कई छात्र निराश हैं, लेकिन उनका सपना अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्हें एक नई शुरुआत की जरूरत है, और इस सफर में PW Korba हर छात्र के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।”
इस पहल के तहत छात्रों को कोरबा में ही गुणवत्तापूर्ण NEET तैयारी, नियमित टेस्ट सीरीज़, डाउट सॉल्विंग, अनुशासित अध्ययन वातावरण और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य केवल मुफ्त शिक्षा देना नहीं, बल्कि यह भरोसा कायम करना है कि बेहतर परिणाम के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन जरूरी नहीं है।
PW Korba ने पिछले वर्षों में शानदार शैक्षणिक परिणाम देकर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने 98% से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं कई छात्रों ने गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में 100 में 100 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। JEE और NEET जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भी संस्थान के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
संस्थान ने स्पष्ट किया कि कोई भी छात्र केवल आर्थिक कारणों से अपने सपनों से समझौता न करे, यही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही छात्रों को संदेश देते हुए कहा गया—
“मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। जो विद्यार्थी गिरकर दोबारा उठते हैं, वही इतिहास बनाते हैं। यह समय हार मानने का नहीं, बल्कि और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ने का है। PW Korba हर कदम पर छात्रों के साथ है।”
संपर्क हेतु: 7880189142


