पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू किए गए सम्मानित

कोरबा। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिले में शासकीय सेवाओं में विशिष्ट कार्य करते हुए विभागीय सफलता और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी कड़ी में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उप निरीक्षक प्रेमचन्द साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू जिले में अपनी पदस्थापना के बाद शहर के महत्वपूर्ण पुलिस चौकी सीएसईबी के बाद अब मानिकपुर चौकी के प्रभारी है। वे एक ओर एक्टिव पुलिसिंग तो दूसरी ओर सोशल पुलिसिंग के लिए जाने जाते है।
जनसंपर्क के अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह चौहान को शासकीय योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करने, अवकाश दिनों में भी कार्यों में निरंतर योगदान देने पर पुरस्कृत किया। इसी तरह जनसंपर्क कार्यालय कोरबा में पदस्थ चौकीदार बसंत लाल साहू और वाहन चालक नंद कुमार सूर्यवंशी को विभागीय दायित्वों का बहुत जिम्मेदारी निर्वहन करने और अवकाश दिनों में लगातार कार्य करने पर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह विधानसभा निर्वाचन 2023 में उत्कृष्ट कार्यों पर डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग के उप संचालक मोहन सिंह कंवर, सुश्री जुली तिर्की सहायक संचालक जिला पंचायत, जिला कोषालय के सहायक ग्रेड-2 उमेश कुमार महंत, सहायक ग्रेड-3 महेश कुमार कोसले आदि को पुरस्कृत किया गया।