Uncategorized

पुलिस कप्तान ने किया तबादला सूची जारी, कई थाना-चौकी प्रभारी बदले गए, देखे आदेश…

कोरबा।जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक और आरक्षकों सहित कुल 14 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है।
एसपी तिवारी द्वारा जारी आदेश क्रमांक स्थापना/717/2026 दिनांक 04 फरवरी 2026 के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची इस प्रकार है —
निरीक्षक नागेश तिवारी – थाना प्रभारी दर्री ➝ थाना प्रभारी पाली
निरीक्षक आशीष कुमार सिंह – थाना प्रभारी करतला ➝ थाना प्रभारी दर्री
उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव – थाना प्रभारी पाली ➝ थाना प्रभारी करतला
उपनिरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा – थाना प्रभारी पसान ➝ रक्षित केंद्र कोरबा
उपनिरीक्षक सुमनलाल पायरा – सिविल लाइन रामपुर ➝ थाना प्रभारी लेमरू
उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम उइके – थाना पाली ➝ सिविल लाइन रामपुर
सउनि चंद्रपाल खाण्डे – प्रभारी पुलिस जटगा ➝ थाना प्रभारी पसान
सउनि कुवर साय पैकरा – थाना प्रभारी लेमरू ➝ प्रभारी पुलिस जटगा
सउनि लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे – रक्षित केंद्र कोरबा ➝ थाना पाली
प्रधान आरक्षक 628 दीपक खाण्डेकर – थाना पाली ➝ थाना बालको
प्रधान आरक्षक 375 नरेंद्र लहरे – थाना बालको ➝ थाना पाली
आरक्षक 654 शैलेन्द्र तंवर – थाना पाली ➝ थाना कटघोरा
आरक्षक 610 अश्वनी ओगरे – थाना कटघोरा ➝ थाना पाली
आरक्षक 865 दिलहरण कंवर – थाना दर्री ➝ ओएम शाखा जिपका कोरबा
एसपी कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है और सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *