कोरबा
छोटी पुड़िया से ग्रामीण कर रहा था बड़ा कमाल, उरगा थानेदार ने सिखाया सबक
निजात अभियान के तहत घर में छापा मारकर पकड़ा गया गांजा, पुड़िया बनाकर करता था बिक्री

काेरबा। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है ताकि नशे के खिलाफ कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। उरगा क्षेत्र के चीतापाली गांव में रहने वाला ग्रामीण जेठू राम यादव द्वारा गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर क्षेत्र में जमकर बेचा जा रहा था। जैसे ही उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी को इसकी भनक लगी उनके कान खड़े हो गए और नशे के खिलाफ अवैध कारोबार करने वाले जेठू राम यादव को सबक सिखाने के लिए थानेदार खुद से सक्रिय हो गए। निरीक्षक सनत सोनवानी ने पुलिस टीम समेत ग्राम चीतापाली पहुंचकर जेठू राम यादव के घर दबिश दी जहां आरोपी के कब्जे से पुलिस ने गांजा बरामद किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया गया है।