Uncategorized

राखड़ ट्रांसपोर्टिंग कर रहे ट्रेलर ने तोड़े 21 बिजली खंभे, दादर–ढेलवाडीह सहित तीन गांवों की बिजली गुल

Oplus_131072

कोरबा। कोरबा जिले में शनिवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब राखड़ से भरे एक ट्रेलर ने दादर–ढेलवाडीह मेन रोड पर 21 बिजली के खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के
बाद दादर, ढेलवाडीह और रापाखर्रा गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा।

Oplus_131072

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था और चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद सड़क किनारे लगे एक के बाद एक बिजली के खंभे टूटते चले गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

बिजली विभाग ने बताया कि खंभों के टूटने से तीनों गांवों की आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है और जल्द से जल्द बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *