Uncategorized

कुकिंग करते हुए मॉडलिंग को चुना, नेहा आज बन गई मिसेज सेन्ट्रल इंडिया

कोरबा। कोरबा की रहने वाली नेहा साहू ने अपने संघर्ष और आत्मविश्वास के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पेशे से कुकिंग का कार्य करने वाली नेहा साहू ने मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखते हुए मिसेज सेंट्रल इंडिया का खिताब अपने नाम किया है।

यह प्रतियोगिता Mamta Beauty Academy & Star Studio द्वारा प्रस्तुत Central India 2026 के अंतर्गत कोरबा, छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम की आयोजक ममता पटेल रहीं, जिनके सफल आयोजन की सभी ने सराहना की।

घरेलू जिम्मेदारियों और अपने काम के साथ-साथ नेहा साहू ने मॉडलिंग में रुचि दिखाई और कड़ी मेहनत व लगन के साथ प्रतियोगिता की तैयारी की। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा के दम पर निर्णायकों को प्रभावित किया और यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने में सफल रहीं।

खिताब जीतने के बाद नेहा साहू ने कहा कि यह सफलता उनके परिवार के सहयोग और उनके आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि अपने सपनों पर भरोसा रखें और निरंतर मेहनत करें, तो किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।

कोरबा की नेहा साहू की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह सफलता उन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो घरेलू कार्यों के साथ अपने हुनर को पहचानकर आगे बढ़ना चाहती हैं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *