धान खरीदी व्यवस्था पर नजर: तानाखार उपार्जन केंद्र पहुँची निगरानी समिति, व्यवस्था देखी और किसानों से ली जानकारी

पोड़ी उपरोड़ा।धान उपार्जन केंद्र तानाखार में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल पोंड़ी उपरोड़ा के उपाध्यक्ष एवं निगरानी समिति सदस्य शिवशंकर उइके और यशवंत कुमार भारिया द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान समिति सदस्यों ने किसानों से सीधे संवाद कर धान खरीदी की प्रक्रिया, भुगतान व्यवस्था एवं केंद्र की सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के समय किसान कुम्हार सिंह कंवर (बांझीबन), चमरा दास (तानाखार), रामेश्वर सिंह कंवर एवं धनंजय सिंह कंवर (अमलीभवना) से धान खरीदी, तौल प्रक्रिया, भुगतान और अन्य सुविधाओं को लेकर जानकारी प्राप्त किया गया।

किसानों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी समिति के समक्ष रखे।
इस अवसर पर फड़ प्रभारी ऋषभ साहु, बारदाना प्रभारी नमन कश्यप, तौल प्रभारी राजकुमार खुरसेंगा तथा हमाल साथियों से भी केंद्र की भौतिक स्थिति, संसाधन, भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

समिति सदस्यों ने पंजीयन व्यवस्था, तौल प्रक्रिया और पारदर्शी धान खरीदी पर विशेष जोर देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि किसानों के हितों की रक्षा, सुचारु धान खरीदी एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी की जाएगी।

