Uncategorized

करतला के सलिहाभाठा गांव में पुलिस वाहन में ताेड़फाेड़, शीशे टूटे

पत्नी घर से चली गई ताे गुस्साए ग्रामीण ने खाया जहर, 112 की टीम पहुंची मदद करने ताे गुस्से में किया हमला

 

कोरबा। जिले के करतला क्षेत्र में डायल 112 सरकारी वाहन के तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मामला सालिहाभाठा गांव का है, जहां रहने वाला 35 वर्षीय युवक अश्वनी डहरिया की पत्नी घरेलु विवाद के चलते घर छाेड़कर चली गई। इससे क्षुब्ध हाेकर अश्वनी ने आज जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने लगी ताे उसने मदद के लिए डायल 112 काे काॅल किया। सिपाही राेहित राठाैर और चालक मनोज पटेल वाहन में मदद के लिए सलिहाभाठा गांव पहुंचे। तब अश्वनी डहरिया ने हंगमा करते हुए वाहन पर तोड़फोड़ किया। शीशे टूट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हाे गया। ग्रामीणाें की मदद से पुलिस ने किसी तरह अश्वनी डहरिया काे काबू किया फिर अस्पताल में भर्ती कराया।