Uncategorized

वाहनों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर खैर नहीं, पुलिस विशेष अभियान चलाकर कर रही है सख्त कार्रवाई

कोरबा। कोरबा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा सार्वजनिक शांति भंग करने वाले वाहन मालिकों के विरुद्ध दिसंबर माह में एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नव वर्ष 2026 के पूर्व जनसामान्य को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने तथा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिले के विभिन्न चौकियों व मुख्य मार्गों पर विशेष चेकिंग की गई।

इस दौरान पुलिस दलों ने विशेष रूप से उन वाहनों पर कार्रवाई की, जिनमें अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। ऐसे वाहनों से न केवल अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण होता है, बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का भी स्पष्ट उल्लंघन होता है। दिसंबर महीने के दौरान कुल 19 वाहनों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है। चालान कार्यवाही के साथ-साथ, संबंधित वाहनों के साइलेंसर जब्त भी किए गए हैं।

Oplus_131072

कोरबा पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। नागरिकों से भी अनुरोध है कि यदि उन्हें ऐसे किसी वाहन के बारे में जानकारी मिलती है, जो शोरगुल फैला रहा है या अवैध रूप से परिवर्तित किया गया है, तो वे नजदीकी थाने अथवा ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9479193399 पर सूचना प्रदान कर सकते हैं।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *