Uncategorized

रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा ने आयुष पोली क्लीनिक अस्पताल में किये मरीजों को कंबल-चद्दर वितरित

कोरबा। कोरबा सेवा, करुणा और मानवता के मूल्यों को सशक्त करते हुए रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा द्वारा एक सराहनीय एवं संवेदनशील पहल की गई। रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में आयुष पोली क्लीनिक हॉस्पिटल, डिगापुर में उपचारत मरीजों की सुविधा एवं राहत को ध्यान में रखते हुए कंबल एवं चद्दरों का वितरण किया गया।

Oplus_131072

इस सेवा कार्य का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती एवं इलाज के लिए आने वाले मरीजों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा, जिससे उन्हें उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा किया गया यह सहयोग मरीजों के लिए राहत के साथ-साथ मानवीय संवेदना का सशक्त उदाहरण भी बना।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेन्द्र तिवारी एवं आयुष पोली क्लीनिक हॉस्पिटल के एमएस डॉ. पवन मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वयं मरीजों से मुलाकात कर उन्हें कंबल एवं चद्दर प्रदान की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था सदैव पीड़ित, जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है।

Oplus_131072

अस्पताल में इलाजरत मरीजों की सुविधा के लिए यह छोटा सा सहयोग संस्था की सेवा भावना का प्रतीक है। वाइस चेयरमैन राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी समय-समय पर स्वास्थ्य, आपदा राहत एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Oplus_131072

अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉ. पवन मिश्रा ने रेड क्रॉस सोसायटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों के लिए कंबल एवं चद्दर जैसी सुविधाएं अत्यंत आवश्यक होती हैं और रेड क्रॉस द्वारा किया गया यह सहयोग मरीजों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से राहत पहुंचाने वाला है। इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ एवं रेड क्रॉस से जुड़े कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रेड क्रॉस सोसायटी कोरबा की यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और मानवता के भाव को और अधिक मजबूत करने वाली साबित हुई।

Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *