Uncategorized

पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमितता की शिकायत, जिपं सीईओ ने किया निलंबित

पोड़ी-उपरोड़ा। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड व जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पंचायत लालपुर के पंचायत सचिव मोहम्मद हसन के खिलाफ 15वें वित्त योजना अंतर्गत निर्माण कार्यो में वित्तीय अनियमितता पाये जाने की शिकायत हुई थी।

Oplus_131072

शिकायत पर जांच के लिए जिला स्तरीय जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति ने जांच के बाद जांच प्रतिवेदन में सचिव मोहम्मद हसन, सरपंच धनेश्वर सिंह ओरकेरा, पूर्व सरपंच संतोषी नेटी द्वारा आठ लाख चौसठ हजार तीन सौ तिरपन रुपये की वित्तीय अनियमितता पाया जाना बताया है।

जिसके आधार पर जिला पंचायत के सीईओ ने जहां एक ओर पंचायत सचिव को निलंबित करने का आदेश जारी किया है तो दूसरी ओर अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा को उक्त राशि के वसूली के लिए भी निर्देशित किया है। जिपं सीईअो की कार्यवाही के बाद पंचायतों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि अनेक पंचायत में ऐसे ही योजनाओं की रकम मिल-बांटकर डकार दी जाती है।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *