Uncategorized

पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के सिरमिना एवं रोदे गांव में अवैध धान भंडारण का खुलासा, कार्यवाही से मचा हड़कंप

सिरमिना में अवैध भंडारित 20 क्विंटल धान व रोदे में मिला 42 बोरी अवैध धान, अवैध धान के आवक पर नियंत्रण के लिए निरंतर कार्यवाही

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों का निरीक्षण कर विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही गोदाम, दुकानों का जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान पर भी जब्ती कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम सिरमिना में नायब तहसीलदार सुमन मानिकपुरी, सहायक खाद्य अधिकारी सरोज उरेती, मंडी सब-इंस्पेक्टर आकाश भारद्वाज एवं दिनेश कुमार के संयुक्त टीम द्वारा संतोष जायसवाल के घर से अवैध भंडारित 20 क्विंटल (50 बोरी) धान जब्त किया गया है।

Oplus_131072

साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है। जिससे इस धान का समिति में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए एवं पंजीकृत किसान अपने वास्तविक उपज को केंद्र में विक्रय कर सके।

Oplus_131072

इसी तरह पोड़़ी उपरोड़ा, विकासखंड पोड़़ी उपरोड़ा के ग्राम रोदे में स्थित विकास जायसवाल के दुकान सह गोदाम में 42 बोरी (16.80 क्विंटल) अवैध रूप से संग्रहित धान पाया गया। नियम विरुद्ध रखे गए इस धान पर मंडी अधिनियम के अंतर्गत तत्काल कार्यवाही की गई। जांच उपरांत बरामद धान को विधिवत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति विकास जायसवाल की सुपुर्दगी में दिया गया।

Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *