Uncategorized

थाना बालको क्षेत्र में डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Oplus_131072

कोरबा पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण व विशेष टीम के माध्यम से की कार्यवाही

Oplus_131072

कोरबा।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के कुशल निर्देशन में थाना बालको क्षेत्र में हुई संदिग्ध घटना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की गई।

Oplus_131072

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के आधार पर पुलिस के पांच अलग-अलग टीम बनाया गया जिसमें विभिन्न थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ साइबर सेल कोरबा की टीम मिलकर काम कर रही थी इस टीम 05 टीमों में कल 50 अधिकारी एवं कर्मचारी थे एक टीम घटना स्थल पर केम्प किया व अन्य टीम cctv चेक, सूचना संकालन, विवेचना कार्य आदि बनाकर घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच किया जा रहा था जिसमें सभी पहलुओं की बारीकी से तकनीकी विश्लेषण, मैदानी जांच एवं सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।
घटना का विवरण

दिनांक 06.11.2025 एवं 11.11.2025 को ग्राम तरईडाँड़ निवासी शत्रुघन दास के घर पर लगभग करोड़ रुपए की राशि होने की जानकारी मिलते ही संगठित रूप से डकैती की योजना बनाई गई।

▪️मुख्य आरोपी चन्दकांत डिक्सेना ने अपने साथियों को संपर्क कर बुलाया।

▪️योजना में साहेब दास, पवनपूजन सिंह, रणु साहू, गोरेलाल पटेल, रितेश श्याम, गुनितराम पटेल सहित अन्य आरोपी शामिल थे।

▪️आरोपीगण अलग-अलग वाहनों से रात में घटनास्थल पहुँचे।

▪️रैकी की गई, परंतु ग्रामीणों की सतर्कता एवं पुलिस गश्त की आशंका के कारण आरोपी घटना को अंजाम दिए बिना लौट गए।

साहेब दास ,नरसिंह दास द्वारा पीड़ित परिवार व संपत्ति की संपूर्ण जानकारी आरोपियों को उपलब्ध कराई गई थी।

पुलिस की कार्यवाही में कल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण—

  1. साहिब दास लक्ष्मण दास महत लक्ष्मण दास महत 44 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
  2. विदेशी दास मुकुलादास 36 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
  3. सुनील दास महत साहेबदास महत साहेबदास महत 25 वर्ष तरईडाँड़, थाना बालको नगर, जिला कोरबा
  4. नंदकिशोर राठौर धनीराम राठौर 34 वर्ष खाम्हिया, थाना नगरदा, हाल – लायंस स्वीट के पास BDM हॉस्पिटल रोड, चांपा
  5. पवनपूजन सिंह उदियार सिंह गोड़ 45 वर्ष वार्ड नं. 03, थाना पाली, जिला कोरबा
  6. संतोष कुमार श्रीवास नोमन श्रीवास 48 वर्ष बिर्रा, हाल – तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
  7. उमेश सिंह ठाकुर नरेन्द्र सिंह ठाकुर 31 वर्ष तालदेवी, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा
  8. समार सिंह बीरबल गोड़ 60 वर्ष भीजनारा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
  9. कलेश्वर सिंह अतिंक सिंह 27 वर्ष कमरीद, थाना सारंगगांव, जिला जांजगीर-चांपा
  10. रतिराम सिंह (रतिराम यादव) भोंदूराम 54 वर्ष हर्रभोंठा, थाना बाकीमोंगरा, जिला कोरबा
  11. चन्दकांत डिसेना भूषण लाल डिसेना 39 वर्ष बाँकीमोंगरा बस स्टैण्ड कटघोरा, थाना कटघोरा
  12. नरसिंह दास कंवेल दास 40 वर्ष बरेडीगुड़ा, थाना दर्री, जिला कोरबा
  13. श्याम जायसवाल मिठाई लाल जायसवाल 28 वर्ष चिर्रा, थाना कटघोरा
  14. गोरेलाल पटेल अनुजराम पटेल 36 वर्ष बोईदा, थाना हरदीबाजार
  15. रितेश श्याम संतराम श्याम 46 वर्ष बोईदा, ओढ़ालीडीह, थाना हरदीबाजार
  16. गुनितराम पटेल रामादीन पटेल 60 वर्ष रेँगी बाजारपारा, थाना हरदीबाजार
  17. शंकर पटेल उर्फ छोंदू जोधराम पटेल 28 वर्ष कुम्हारपारा हरदीबाजार
  18. प्रदीप यादव उर्फ लल्लू समारू यादव 23 वर्ष दरभाभा, थाना कटघोरा
  19. अर्जुन विश्वकर्मा अजय विश्वकर्मा 19 वर्ष सुतर्रा, थाना कटघोरा

पुलिस जांच में प्रमुख तथ्य सामने आए–

✔ साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण
✔ गाँव में की गई रैकी की पुष्टि
✔ संदिग्ध वाहनों की गतिविधि दर्ज
✔ मुख्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट
✔ मुखबिर की गुप्त सूचना से अहम सुराग

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि — किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल थाना बालको या डायल 112 में दें।आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Oplus_131072
Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *