ट्रेन हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, रेलवे ने जारी हेल्पलाइन नंबर, कोरबा के लोग 7869953330 पर ले सकते हैं जानकारी


News by हरेंद्र डिक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, जयवीरू न्यूज
कोरबा/बिलासपुर। बिलासपुर के आऊटर पर कोरबा से जा रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में 6 यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है। घटना में अनेक यात्री घायल हुए हैं। मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंच चुका है। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया। ट्रेन हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। दूसरी ओर रेलवे की ओर से यात्री व उनके परिजन के लिए जिलावार हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। कोरबा समेत सभी जिलों के लोग अपने करीबियों की जानकारी लेने के लिए उक्त हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
