Uncategorized

आज शहर के कई मार्ग रहेंगे वीआईपी रूट, जरूरी नहीं है तो आवागमन से बचे नहीं तो होगी परेशानी

चांपा-उरगा, कुसमुंडा एवं कटघोरा की ओर आवाजाही के लिए रूट डायवर्ट

कोरबा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला कोरबा प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर यातायात पुलिस कोरबा ने शहर के कई मार्ग को वीआईपी रूट तय किया है। वही कई मार्गो पर आवागमन के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसलिए घर से निकलने से पहले एक बार एडवाइजरी जरूर देख लें। शहर में अति आवश्यक कार्य ना हो तो दोपहर तक आवाजाही से बचें।

देखे कहां से कहां तक तय है वीआईपी रूट 

स्टेडियम चौक से टीपीनगर चौक, सीएसईबी चौक, जैन चौक, आईटीआई चौक, कलेक्ट्रड व जिला पुस्तकालय डिंगापुर तक एवं जैन चौक से महाराणा प्रताप चौक घण्टाघर चौक तक वीआईपी मार्ग रहेगा। इस मार्ग का उपयोग ना कर अन्य मार्ग का उपयोग करें।

इन मार्गों को किया गया है डायवर्ट

1. कुसमुण्डा की ओर से आने वाले वाहन राताखार बाईपास से दर्री मार्ग से आना जाना करेंगे।

2. चाम्पा की ओर से आने वाले वाहन बरबसपुर बाईपास से रिस्दी, बालको मार्ग से आना जाना करेंगे।

3. दर्री से आने वाले वाहन बालको रिस्दी से उरगा की ओर एवं दर्री डेम प्रगति नगर गेवराघाट होते हुए राताखार की ओर से आना जाना करेंगे।