Uncategorized

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई… ट्रेन हादसे में मेमू इंजन के पीछे महिला बोगी में बैठे माता-पिता और नानी की मौत, मासूम सुरक्षित बच गया

Oplus_131072

News by: हरेंद्र डिक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, जयवीरू न्यूज

कोरबा। मंगलवार शाम गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू लोकल और मालगाड़ी के बीच बिलासपुर आउटर पर गतौरा के पास हुई ट्रेन हादसे में एक घायल मिले मासूम की पहचान ऋषि यादव की रूप में हुई जो अपने माता-पिता और नानी के साथ नैला स्टेशन से बिलासपुर जा रहा था। लेकिन बीच रास्ते में हुई इस टक्कर में माता शीला यादव, पिता अर्जुन यादव और नानी मानवती यादव की मौत हो गई, पर मां के गोद से छिटककर दूर फेंका गया और जिंदा बच गया।
रेलवे अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसका प्राथमिक उपचार के बाद अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां रेलवे प्रबंधन की ओर से उसका उपचार जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शीला यादव का शव रेलवे अस्पताल बिलासपुर में रखा गया है, जबकि अर्जुन यादव और मानवता यादव का शव सिम्स अस्पताल में रखा गया है। दुर्घटना में घायल अन्य 14 यात्रियों का इलाज बिलासपुर के सिम्स, अपोलो और सेंट्रल अस्पताल में जारी है।

यह हादसा गेवरा रोड-बिलासपुर रूट पर कल मंगलवार शाम करीब 4 बजे लाल खदान के पास हुआ था। हादसे में 8 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें लोको पायलट की भी मौत हुई है। सहायक लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *