Uncategorized

चांपा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: प्याज से लदी डाला बॉडी और ट्रेलर की टक्कर, चालक की मौत

कोरबा। चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रही ट्रेलर (क्रमांक CG04 PG 4336) कथित रूप से रॉन्ग साइड में चल रही थी, तभी उसकी आमने-सामने टक्कर चांपा की ओर से आ रही प्याज से लदी डाला बॉडी (क्रमांक CG07 CR 8677) से हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि डाला बॉडी का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत दल ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वहीं ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *