निलंबित सचिव हुए पुनः बहाल, प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर संवित साहू तो प्रदेश महामंत्री के पद पर सुनील जायसवाल ससम्मान नियुक्त

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैंकरा और उनकी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में समस्त पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 17/12/2024 को कोरबा जिला के कुछ सचिवों द्वारा एक गलत शिकायत करके फर्जी आरोप लगाकर कार्यवाही हेतु प्रदेश अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर संवित साहू प्रदेश उपाध्यक्ष (करतला ब्लॉक) और सुनील जायसवाल प्रदेश महामंत्री (पाली ब्लॉक) को कुछ माह पूर्व पद से निलंबित करने हेतु षड्यंत्र किया गया था। जब मामले की जाँच की गई तो वह शिकायत बिल्कुल निराधार पाई गईं और करतला ब्लॉक इकाई ने 04/01/2025 और पाली ब्लॉक इकाई के 24/12/2024 के सभी सचिव सचिवों ने ब्लॉक इकाई की तुरंत बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को तत्काल बहाल कर सूचना दे दिया गया था।जिसके तारतम्य में 29 मार्च को पुनः संवित साहू को प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और सुनील जायसवाल को प्रदेश महामंत्री के पद पर ससम्मान नियुक्त किया गया। इस बहाली आदेश के पत्र से पूरे प्रदेश में पंचायत सचिव संगठन के पदाधिकारियों और इसके समर्थकों को अत्यंत खुशी का माहौल हैं।
