Uncategorized

अब कोरबा के पॉम मॉल के सामने नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की तो खैर नहीं, पुलिस-प्रशासन की समन्वय बैठक में सख्ती के निर्देश

कोरबा।जिले के सिविल लाइन थाना परिसर में आज मंगलवार को पॉम मॉल के सामने लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मॉल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और आम नागरिकों को जाम से राहत दिलाना रहा।

बैठक में सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, तहसीलदार दीपक पटेल, सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल, नगर निगम की ओर से अखिलेश शुक्ला, जोन प्रभारी विकास शुक्ला, पॉम मॉल प्रबंधन से नितेश सिंह एवं अंकित पाण्डेय, ट्रैफिक विभाग से एएसआई मनोज राठौर तथा सीएसईबी चौकी से एएसआई महिपाल सिंह उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि पॉम मॉल के सामने नो पार्किंग क्षेत्र में वाहनों के खड़े होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों ने इस पर गंभीरता से चर्चा करते हुए नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने, नियमित निगरानी बढ़ाने और मॉल प्रबंधन को भी यातायात व्यवस्था सुधारने में सहयोग करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को हटाने की व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर निगम और पुलिस प्रशासन के समन्वय से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन का कहना है कि इन उपायों से पॉम मॉल के सामने लगने वाले जाम की समस्या में जल्द ही सुधार होगा और आम जनता को राहत मिलेगी।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *