Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज: गर्मी से राहत पाने झोरा घाट पहुंचे लोगों में दो युवक नदी में उतरे, पानी में डूबने से एक युवक की मौत

कोरबा। गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ लोग रविवार को झोरा घाट पहुंचे थे। पास के कोड़ा नदी में नहाने उतरे दो युवक बहाव तेज होने से पानी में डूब गए। जिसमें एक युवक को बचा लिया गया लेकिन दूसरे की मौत हो गई।

दिन में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने-अपने तरह से जतन कर रहे हैं। रविवार को अवकाश होने से ज्यादातर लोग झोरा घाट, सतरेंगा, देवपहरी समेत अन्य स्थल पर पिकनिक मनाने पहुंचते हैं जहां पानी में डूबकर लगाकर गर्मी से राहत पाते हैं तो वन भोज का भी आनंद लेते हैं। कटघोरा निवासी 26 वर्षीय विपिन दुबे अपनी छोटी बहन समेत पांच लोगों के साथ इसी तरह से गर्मी से राहत पाने व पिकनिक का आनंद उठाने झोरा घाट के समीप कोड़ा नदी में पहुंचे थे। जिसमें से विपिन दुबे और उसका एक दोस्त पानी में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान नदी में जलस्तर बढ़े होने से वे संभल नहीं पाए और डूबने लगे। दोस्तों समेत आसपास मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो एक युवक को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन विपिन पानी में डूबकर लापता हो गया। पानी में खोजबीन के दौरान कुछ घंटे बाद उसकी लाश झोरा घाट के पास मिली। ग्रामीणों ने लाश को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही कर रही है।