Uncategorized
आचार संहिता लागू, नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को, पंचायत चुनाव 3 चरण में, बोर्ड परीक्षा से पहले पूरा होगा चुनावी कार्यक्रम

कोरबा। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कुछ देर पहले प्रेसवार्ता लेकर नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की घोषणा की इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गया।
प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्र में एक ही चरण में 11 फरवरी को होगा मतदान। नगरीय निकाय चुनाव के मतों की गिनती 15 फरवरी को होगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में तीन चरणों में मतदान होगा। बोर्ड परीक्षा से पहले चुनावी कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
पंचायत चुनाव के तीन चरण
प्रथम चरण 18-02-25
द्वितीय चरण 20-02-2025
तृतीय चरण 23-02- 2025