Uncategorized

कोरबा में एडिशनल एसपी रह चुके आईपीएस लाल उमेंद सिंह बने रायपुर के पुलिस कप्तान, संभाला चार्ज 

रायपुर। आईपीएस लाल उमेंद सिंह को रायपुर का नया  पुलिस कप्तान बनाया गया है। आज करीब 3 बजे नए पुलिस कप्तान लाल उमेंद सिंह एसपी कार्यालय पहुंचे और चार्ज लिया। इससे पहले एसपी कार्यालय पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

चार्ज लेने के बाद एसपी लाल उमेंद सिंह ने पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। रायपुर के पूर्व एसएसपी संतोष सिंह ने किया नए एसएसपी का स्वागत। इससे पहले एसएसपी लाल उमेंद सिंह दो बार रायपुर के एडिशनल एसपी रह चुके है। वे पूर्व में कोरबा के एडिशनल एसपी रह चुके हैं। बुधवार की देर रात आईपीएस का तबादला हुआ था। जिसमें रायपुर एसएसपी संतोष सिंह को पीएचक्यू में पदस्थ किया गया था। वहीं मुख्यमंत्री सुरक्षा में एसपी लाल उमेंद सिंह को रायपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक आईपीएस संतोष सिंह को अभी पीएचक्यू भेजा गया है पर जल्द ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी है।