Uncategorized

जिले के इस जगह प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, युवक-युवती कौन है और कहां से आए नहीं चल सका है पता

कोरबा। जिले के करतला थाना के सुपातराई क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह एक दुखद घटना घटी। एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई।

गांव वालों ने बताया कि प्रेमी जोड़ा कहां से आया था, इसका पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। करतला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा के मताबिक सुबह सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।