Uncategorized

घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में चल रहा राज्योत्सव समारोह का समापन अवसर, श्रोताओं के तालियों से वातावरण हुआ गुंजायमान

News by: हरेंद्र डिक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, जयवीरू न्यूज

कोरबा। छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर के ह्रदय स्थल डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम कोरबा मे तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंगलवार को उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि कर रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री द्वारा विभागीय स्टालों का अवलोकन कर शासकीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से सामग्री एवं चेक वितरण कर लाभांवित किया गया। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने बिलासपुर में हुए दुखद रेल हादसे के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से मृतकों के परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की एवं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। राज्योत्सव के समापन अवसर पर स्थानीय कलाकरों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। शहर की बालिका हेमा जायसवाल का कथक नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कवि सम्मेलन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कवियों द्वारा एक से बढ़कर प्रस्तुति दी। श्रोताओं के तालियों से वातावरण गुंजायमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *