Uncategorized

सड़क सुधार से बढ़ी रफ्तारः लोक निर्माण विभाग कोरबा ने शुरू किया मार्ग मरम्मत अभियान

News by: हरेंद्र डिक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ, जयवीरू न्यूज

कोरबा। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए माह दिसम्बर 2025 तक मरम्मत कार्य पूर्ण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले की खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दी गई है। हाल ही में हुई वर्षा के दौरान कई मार्गों की स्थिति खराब हो गई थी तथा सड़कों पर गड्ढे बनने से यातायात प्रभावित हो रहा था। विभाग द्वारा बरसात के दौरान डब्ल्यू.एम.एम. के माध्यम से निरंतर अस्थायी मरम्मत कार्य किया गया था। अब बरसात समाप्त होने के पश्चात उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में व्यापक मरम्मत कार्ययोजना तैयार कर कार्यों को गति दी जा रही है।
वर्तमान में कोटमी पसान- कटघोरा मार्ग पर पेच रिपेयर का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही कोरबा-उरगा मार्ग (गौमाता चौक) पर भी मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अन्य प्रमुख मार्गों पर भी शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग संभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता जी. आर. जांगड़े ने बताया कि विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण पेच रिपेयर कार्य पूर्ण करना है। यह मरम्मत अभियान जिले के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। लोक निर्माण विभाग कोरबा द्वारा की जा रही यह पहल जिले की सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *