Uncategorized

भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी…रामपुर से फिर ननकीराम, पाली तानाखार से रामदयाल व कटघोरा से प्रेमचंद पटेल को मिली टिकट

सोशल मीडिया में प्रत्याशी के तौर पर आगे चल रहे शहरी क्षेत्र के नेता दौड़ से बाहर 

कोरबा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने में भाजपा प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी से आगे निकल गई। जहां करीब 1 माह पहले पहली लिस्ट जारी की गई थी जिसमें काेरबा विधानसभा से लखनलाल देवांगन टिकट मिली थी। वहीं आज भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी हो गई जिसमें 64 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को टिकट मिला है। अब कुल 85 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। जबकि कांग्रेस अभी किसी भी सीट से प्रत्याशी का नाम जारी नहीं कर सकी है। खास बात यह है कि लखनलाल देवांगन को कोरबा विधानसभा से टिकट मिलने पर शहर के भाजपा नेता कटघोरा से उम्मीद लगा बैठे थे। कुछ पाली तानाखार में भी जगह तलाश रहे थे। रामपुर से भी सियान ननकीराम को हटाकर नए को मौका देने का चक्रव्यूह तैयार किया गया था। सोशल मीडिया में शहर के कई बड़े नेता प्रत्याशी के तौर पर आगे चल रहे थे, लेकिन लिस्ट जारी होते ही वे दौड़ से बाहर हो गए। आगे देखना है कि अब ऐसे नेता चुनाव में क्या कदम उठाते हैं, वे “हम साथ-साथ है” या “हम आपके हैं कौन” का राग अलापेंगे।