Uncategorized

अडानी पावर के विस्तार और नई परियोजना के लिए जनसुनवाई आज, कई संगठन विरोध में… पर ग्रामीण खामोश

उरगा क्षेत्र के सरगबुंदिया, खोड्डल और पताडी गांव में 1320 मेगावाट विस्तार और अतिरिक्त 1600 मेगावाट के नए विद्युत संयंत्र की स्थापना का है प्रस्ताव

कोरबा। अडानी पावर के लैंको प्लांट के विस्तार और प्रस्तावित नए कोयला आधारित पावर प्लांट की स्थापना को लेकर आज शुक्रवार 27फरवरी 2026 को सरगबुंदिया में पर्यावरणीय जनसुनवाई आयोजित है। अन्य जिलों में पर्यावरणीय सुनवाई के दौरान हुए बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की है। दूसरी ओर कई सामाजिक और राजनीतिक
संगठनों ने कोयला आधारित नए संयंत्र की स्थापना का विरोध करते हुए जनसुनवाई निरस्त करने की मांग की है।
विरोध के पीछे एक तर्क यह भी है कि लैंको परियोजना के दौरान किए गए कई वादे अधूरे रह गए। न तो स्थानीय लोगों के रोजगार की मांग को शत प्रतिशत पूरा किया गया और ना ही व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण हुआ, न ही राख (फ्लाई ऐश) प्रबंधन की व्यवस्था संतोषजनक रही और न ही प्रभावित गांवों के बुनियादी ढांचे का अपेक्षित विकास हो सका। ऐसे में उसी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नया संयंत्र स्थापित करना जनहित के खिलाफ बताया जा रहा है।
हालांकि सरगबुंदिया, खोड्डल और पताडी गांवों में विरोध का स्वर फीका नजर आ रहा है। देखना है कि अडानी को जनसुनवाई में सफलता मिलती है या नहीं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *