Uncategorized

एसईसीएल के गेवरा खदान में डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 6 लोग पुलिस के गिरफ्त में, कैम्पर में ले जा रहे थे 4 सौ लीटर डीजल 

कोरबा। जिले में एसईसीएल की खदानों में हो रही डीजल चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  यूबीएस चौहान के द्वारा अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारीयो को कड़े निर्देश जारी किये थे जो नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपका निरीक्षक युवराज तिवारी के द्वारा गेवरा खदान क्षेत्र में डीजल चोरो के संबंध में SECL से प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 6 आरोपी को पकडा। मामले में एसईसीएल के सुरक्षा अधिकारी धनाराम सूर्यवंशी के रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 379, 34 भादवि पंजीबद्ध कर हिरासत में लेकर कार्यवाही किया गया है। थाना दीपका पुलिस के द्वारा इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। पुलिस के मुताबिक इस साल आज दिनांक तक जिले में 13 प्रकरण में कुल 4260 लीटर डीजल क़ीमती 707004 रुपए जप्त किया गया है।

ये आरोपी पकड़े गए, मजदूर की ड्रेस का करते थे इस्तेमाल

1. कौशल कुमार पिता प्रेमलाल उम्र 26 वर्ष साकिन गोपालपुर चैतमा थाना पालीपालपुर चैतमा थाना पाली

2. दुर्गेश कुमार पिता छोटे लाल उम्र 19 वर्ष साकिन मुढाली थाना हरदीबाजार

3. भूपेन्द्र कश्यप पिता व्यासनारायण उम्र 24 वर्ष साकिन चैतमा दादर थाना पाली

4. प्यारे सिंह पिता कमल सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन विजय नगर थाना दीपका

5.  प्रदीप भगत पिता हरीराम उम्र 36 वर्ष साकिन झाबर थाना दीपका

6.  संतोष कुमार पिता राम कुमार उम्र 29 वर्ष साकिन ऊर्जा नगर थाना दीपका