Uncategorized

मनरेगा और धान खरीदी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, भोला गोस्वामी के नेतृत्व में पोड़ी-उपरोड़ा में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

पोड़ी-उपरोड़ा | मनरेगा की जगह नई योजना VB-जी राम जी लागू किए जाने और धान खरीदी में हो रही देरी के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को देशव्यापी आंदोलन किया। 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

पोड़ी-उपरोड़ा में कांग्रेस नेता ब्लॉक अध्यक्ष भोला गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरभोका सरपंच बंजारी सरपंच रिंगानिया सरपंच मोरगा राधेश्याम लेप्रा सरपंच लखन सिंह यशवंत डेंगले सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।और धान खरीदी का समय को बढ़ाया जाए के नारे लगाए गए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मनरेगा जैसी रोजगार गारंटी योजना को खत्म करने की साजिश की जा रही है। नई योजना में रोजगार की कोई कानूनी गारंटी नहीं है, जबकि मनरेगा के तहत 100 दिन काम की कानूनी गारंटी थी।
रोजगार की गारंटी छीनी जा रही: भोला गोस्वामी

ब्लॉक अध्यक्ष भोला गोस्वामी ने कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 दिन रोजगार की कानूनी गारंटी मिलती थी। अब नाम बदलकर नई योजना लाई जा रही है, लेकिन उसमें कोई गारंटी नहीं है। 125 दिन रोजगार की बात सिर्फ दिखावा है। किसान परेशान और सरकार बेपरवाह है। सरकार सिर्फ योजनाओं के नाम बदल रही है। मनरेगा को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। किसान इतनी परेशानी में हैं कि अगली फसल उगाने को लेकर भी चिंतित हैं।


धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग:

भोला गोस्वामी ने धान खरीदी की मौजूदा समय-सीमा बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि कई किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह सरकारी कर्मचारी धान को खराब बताकर खरीदी से इनकार कर रहे हैं और किसानों को टोकन तक नहीं दिया जा रहा।
पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक में हुआ प्रदर्शन
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के आह्वान पर किया गया सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यकर्ताओं हाईवे पर 10–15 मिनट तक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसले वापस नहीं लिए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *