बालकाे ने की वादा खिलाफी, अब प्रबंधन के खिलाफ 31 अगस्त काे की जाएगी आर्थिक नाकेबंदी
परसाभाठा विकास समिति के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारी व जनमानस करेंगे आंदोलन, भारी वाहनाें के लिए वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाने से लाेग जाम से परेशान, बालकाे प्रबंधन काे ज्ञापन साैंपकर दिया गया 10 दिन का समय

काेरबा। प्लांट गेट के सामने या नगर में आंदोलन हाेने पर वादा करना और बाद में उसका पालन नहीं करना बालकाे प्रबंधन की आदत बन गई है। आंदोलन होने पर बालकाे प्रबंधन के दिग्गज अधिकारी लिखित में वादा करते हैं और फिर उसे निभाते भी नहीं। ऐसी ही वादा खिलाफी के विराेध में परसाभाठा विकास समिति के नेतृत्व में क्षेत्र के व्यापारी एवं जनमानस अगामी 31 अगस्त दिन गुरुवार काे बालको प्रबंधक के खिलाफ आर्थिक नाकेबंदी करेंगे।
इस संबंध में आज परसाभाठा विकास समिति के पदाधिकारियाें के साथ स्थानीय लाेगाें ने बालकाे प्लांट के गेट पहुंचकर प्रबंधन काे 10 दिन का समय देते हुए आर्थिक नाकेबंदी की सूचना के संंबंध में ज्ञापन साैंपा।

भारी वाहनों के चलने से जाम और राखड़ से लोग परेशान
परसाभाठा विकास समिति के विकास डालमिया, शशी चंद्रा समेत अन्य पदाधिकारियाें ने बताया कि बालको प्रबंधन के द्वारा राखड़ एवं कोयला परिवहन के लिए बजरंग धाम बेलगरी बस्ती परसाभाटा रोड, रिंग रोड, रिस्दी रोड जो आम जनमानस के उपयोग के लिए है उसका मनमानी तरीके से उपयोग किया जा रहा है। जाम और सड़क पर राखड़ की वजह से दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, लोगो के घर पर भारी वाहन घुस रहा है एवं चक्का जाम की स्थिती रोज बन रहा है। आम जनमानस, स्कूली बच्चे एवं स्थानीय व्यापारी एवं प्रभावित बस्ती वासी अत्यंत समस्या से ग्रसित है।परसाभाठा विकास समिति द्वारा प्रभावित लोगो के साथ मिलकर 18.01.23 को जन आंदोलन किया गया जिसमे बालको प्रबंधन जिला प्रशासन एवं परसाभाटा विकास समिति के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुआ है। जिसमें वैकल्पिक मार्ग का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा कहा गया था। लेकिन अब तक काेर्ई कवायद नहीं की गई जिस कारण स्थानीय जन मानस अत्यंत आक्रोशित है ।