Uncategorized

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: सीएसपीडीसीएल दीपका का सहायक अभियंता 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कोरबा। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर ने कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग) के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी एसीबी अजितेश सिंह ने बताया कि श्यामता टंडन निवासी ग्राम रलिया जिला कोरबा ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम दर्री में उसके मित्र के पिता की कृषि भूमि है, जहां ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए आवेदन दिया गया था। निरीक्षण के बाद आरोपी अभियंता ने चालान के अलावा “नाश्ता-पानी” के नाम पर 80 हजार रुपये की मांग की, जिसमें से पहले ही 30 हजार रुपये ले चुका था।
शेष 50 हजार रुपये की रिश्वत देने से इंकार करते हुए शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। 28 जनवरी 2026 को आरोपी को उसके दीपका स्थित कार्यालय में 50 हजार रुपये देते ही एसीबी टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से रिश्वती रकम बरामद कर जब्त की गई।
एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विभाग में रिश्वत मांगे जाने पर तत्काल एसीबी को सूचना दें।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *