Uncategorized

पाली में 27 अप्रैल को “गौ सम्मान आह्वान अभियान”, रैली निकालकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

कोरबा। जिले के पाली क्षेत्र में गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर एक विशेष जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे शिव मंदिर, पाली से रैली की शुरुआत होगी।

गौ सेवको द्वारा नगरवासियों से अपील की गई है कि गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में शामिल हों। यह रैली शिव मंदिर पाली से प्रारंभ होकर शक्ति दाई मंदिर, तालाब क्षेत्र से होते हुए भजन-कीर्तन के साथ तहसील कार्यालय पाली तक पहुंचेगी।

कार्यक्रम के दौरान तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद पुनः शिव मंदिर के पास प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

गौ सेवको का कहना है कि यह अभियान केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।
गौ माता की सेवा – सबसे बड़ा धर्म, सबसे बड़ा कर्म”
इसी संदेश के साथ यह अभियान पूरे क्षेत्र में जनसमर्थन जुटाने का प्रयास कर रहा है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *