कोरबाछत्तीसगढ़

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: अजीत बसंत बने ऊर्जाधानी के नए कलेक्टर, कोरबा के एसपी रहे आईपीएस मयंक श्रीवास्तव नए जनसंपर्क आयुक्त

कोरबा। राज्य में सरकार बदलने के ठीक 1 महीने बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। आईएएस स्तर के 88 अधिकारियों के तबादले करते हुए कांग्रेस सरकार में दबदबा रखने वाले अधिकारियों को किनारे लगाया गया है। वही उस दौरान लूप लाइन में रहे अधिकारियों को कलेक्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है। प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए किए गए सर्जरी में 19 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। बदलाव के इस बयार में कोरबा कलेक्टर का पद भी प्रभावित हुआ है। कांग्रेस सरकार में बड़े जिलों में पदस्थ इस सौरभ कुमार को किनारे करते हुए उनकी जगह ऊर्जाधानी कोरबा में आईएएस अजीत बसंत की पदस्थापना की गई है। वहीं दूसरी ओर पूर्व में कोरबा एसपी रहे आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को नया जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। दीपांशु काबरा के बाद वे दूसरे आईपीएस हैं जो जनसंपर्क विभाग संभालेंगे।

देखिए कौन बना किस जिले का कलेक्टर

अजीत बसंत-कोरबा

अनुराग पांडे बीजापुर

विपिन मांझी जगदलपुर

कुमार लाल चौहान सारंगढ़-बिलाईगढ़

रणवीर शर्मा बेमेतरा

अभिजीत सिंह कांकेर

भास्कर विलास राव सरगुजा

रिचा प्रकाश चौधरी दुर्ग

इंद्रजीत सिंह चंद्रावल बालोद गौरव कुमार सिंह रायपुर

न्रमता गांधी धमतरी

संजय अग्रवाल राजनंदगांव दीपक अग्रवाल गरियाबंद

आकाश झिकारा जांजगीर-चांपा डी.राहुल वेंकट एमसीबी

कुमार दुदावत कोंडागांव

मयंक चतुर्वेदी दंतेवाड़ा

रोहित व्यास सूरजपुरचं

चद्रकांत वर्मा छूहीखदान- खैरागढ़