छत्तीसगढ़

मंत्री लखन लाल देवांगन का कोरबा प्रवास कल जगह-जगह होगा स्वागत

कोरबा। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का कोरबा प्रवास शनिवार को होगा वह अपने निजी निवास कचना (रायपुर) से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:00 बजे हिंदू चौक बिलासपुर में स्वागत सत्कार होगा, इसके पश्चात नेहरू चौक में आतिशबाजी होगी। दोपहर 12:30 बजे पाली आगमन होगा जहां पर जनपद कार्यालय के सामने स्वागत सत्कार होगा। दोपहर 1:00 बजे चैतमा के बाद कटघोरा आगमन होगा,  जहां 1:30 बजे उनका स्वागत सत्कार कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा। श्री देवांगन दोपहर 2:00 बजे छुरी पहुंचेंगे इसके बाद एनटीपीसी में गेट में उनका स्वागत होगा। दोपहर 2:30 बजे दरी बस स्टैंड में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। दोपहर 3:15 बजे कोहड़िया चौक में स्वागत सत्कार होगा इसके बाद 04:00 बजे अप्पू गार्डन के पास स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शाम 04:30 बजे श्री देवांगन का ट्रांसपोर्ट नगर चौक में जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा। जहां से खुली गाड़ी में आभार रैली प्रारंभ होगी जो सीतामढ़ी चौक में समाप्त होगी। मीडिया प्रभारी  मनोज ठाकुर ने बताया कि मंत्री श्री देवांगन के कोरबा प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में खासा उत्साह है और स्वागत रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।