छत्तीसगढ़

शहर विधायक लखनलाल देवांगन के मंत्री बनने के बाद समर्थकों ने किया रायपुर में स्वागत

मंत्री बनने की घोषणा के बाद से समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया, शहर में फूटे पटाखे, हुई आतिशबाजी

कोरबा। शुक्रवार को राजभवन मे शहर विधायक लखन लाल देवांगन ने मंत्री पद की शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद बधाई देने वालो का ताता लग गया। सैकडो कि संख्या में कोरबा से रायपुर पहुंचे समर्थको ने श्री देवांगन का स्वागत करते हुए उन्हें फुल माला से लाद दिया। यह सिलसिला घंटो तक चलता रहा। श्री देवांगन राजभवन से मंत्रालय पहुंचे जहां पर उन्होने मंत्री मंडल के बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद वे अपने निजी निवास स्थान कचना पहुंचे। जहां पर फिर से स्वागत सत्कार का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। श्री देवांगन शनिवार को सुबह रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे। इधर उनके मंत्री बनने पर शहर में भी समर्थकों में खुशी का माहौल है जगह-जगह पटाखे फूट रहे हैं और आतिशबाजी हो रही है।