कोरबा

पंप हाउस कालोनी में भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन का जनसंपर्क, बोले: कांग्रेस से तीन-तीन बार विधायक बनाया पर कोरबा में समस्याओं का अंबार लगा है, एक बार मुझे सेवा का अवसर दें, नेता नहीं बेटा बनकर कोरबा को विकसित कोरबा बनाऊंगा 

कोरबा। भाजपा के कोरबा जिले के चारों विधानसभा के प्रत्याशी जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। कोरबा विधानसभा के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन भी लगातार कालोनी व बस्तियों में जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनके साथ नजर आ रहे हैं। आज वे जनसंपर्क के तहत शहर के पंप हाउस कॉलोनी परिसर एवं बस्ती में पहुंचे। उनके साथ मौजूद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पूर्व नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन, पूर्व एल्डरमैन मुकेश बग्गा, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, कुलवंत सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा को भरपूर जन समर्थन करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में लक्ष्मण श्रीवास, चंदन सिंह, रमेश गुप्ता, सुमन सोनी, रमा मिली, संतोष केवट, छबील कुमार पांडेय, रामकिशोर यादव, चंद्रहास यादव, सतीश केसरवानी, विनोद सिन्हा, गंगापुरी, गीता चौहान, तुलसी ठाकुर, नरेंद्र पाटनवार, दीपक जायसवाल भी शामिल हुए।

जनसंपर्क करते हुए प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा कि कोरबा विधानसभा में तीन-तीन बार कांग्रेस का विधायक बनाया गया। लेकिन कोरबा की समस्या कम नहीं हुई, बल्कि कोरबा में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इस कार्यकाल मेंसरकार में मंत्री रहते हुए यहां के विधायक ने विकास कार्य न करवाकर कोरबा की जनता के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कोरबा में चारों ओर केवल और केवल धूल के गुबार उड़ रहे हैं। हर जगह साफ सफाई नजर नहीं आ रहा है गंदगी पसरा है। इसलिए नगर निगम क्षेत्र में निवासरत हर कोई आज भी मेरे महापौर के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। आज कोरबा कांग्रेस के कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार की वजह से जनता परेशान है। लखन देवांगन ने जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां को बताया कि विश्व पटल पर पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तेजी के साथ ऊंचाई को छू रहा है। गरीबों के कल्याण के लिए मोदी सरकार समर्पित भाव से काम कर रही है।

आगे उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आप सभी भाजपा को समर्थन कर सेवा का अवसर दें, निश्चित तौर पर नेता नहीं बेटा बनकर कोरबा को विकसित कोरबा बनाने का प्रयास करेंगे।